नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनके पास एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अय्यर कप्तान के तौर पर अब तक एक भी जीत नहीं दर्ज कर सके हैं और वे जिम्बाब्वे में टीम इंडिया को सीरीज में जीत दिलाना चाहेंगे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए अय्यर का बल्ला चलना जरूरी है। ऐसे में अगर वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो जिम्बाब्वे में इतिहास रच सकते हैं। उनके पास धोनी-रैना जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज की बात करें, तो ये 23 जुलाई से शुरू होगी, जिसके लिए टीम इंडिया हरारे पहुंच चुकी है।