नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका का दौरा करना है जहां वो दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले बीसीसीआई ने टीम के दो कोचेस को अलविदा कहते हुए भावुक पोस्ट लिखी है। ये दो कोच हैं रयान चेन डोश्चे और टी दिलीप।
रयान की विदाई काफी पहले हो गई थी। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ में भी शामिल हो गए है। हालांकि, बीसीसीआई ने उनको लेकर आधिकारिक एलान अब किया।
टी दिलीप भी हुए विदा
डोश्चे के अलावा टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी अब विदा हो चुके हैं। उनको लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह भी जाने वाले हैं, लेकिन बीसीसीआई ने इस बात का आधिकारिक एलान आज यानी चार अगस्त मंगलवार को किया है। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट लिखकर दोनों को शुक्रिया कहा है।