नई दिल्ली। विदेश में कानून से बच रहे अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन के तहत, भारत 2019 से जुलाई 2026 के बीच 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को वापस लाया है। केंद्र सरकार ने कहा कि यह कोशिश मजबूत कानूनी प्रावधनों, बेहतर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और टेक्नोलॉजी आधिरित जांच की वजह से सफल हो पाई है।
2019 से अब तक 274 भगोड़े अपराधियों का वापसी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक मजबूत सरकार और सुरक्षित भारत के विजन के तहत, मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। वे चाहे किसी भी देश में भागे हों, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के नए नजरिए ने 2019 से बाद से 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित की है, जबकि UPA सरकार के समय संख्या हर साल सिर्फ 4 थी।