डिजिटल डेस्क, कडप्पा। आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। कोविड-19 पीड़ित 46 वर्षीय इस व्यक्ति का चार दिन तक एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज किया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कडप्पा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने कहा कि वह ।शराब का आदी था और उसे सांस लेने में गंभीर तकलीफ व खांसी होने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था
उन्होंने कहा, 'कडप्पा के मसापेटा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत् हो गई।' उन्होंने कहा कि एक्स-रे जांच में पता चला कि पीड़ित के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो गए थे, जिसकी वजह से उसे निमोनिया हो गया था। चार दिन तक एंटीबायोटिक दवाएं देने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ।