शनिवार, 08 अगस्त 2026
ePaper YouTube Contact
सच्ची खबर, सबसे पहले
🔍 Search 📱 App
होम > राष्ट्रीय > ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकारों को किया तलब
राष्ट्रीय

ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकारों को किया तलब

📅 11 जुलाई 2026

वॉशिंगटन। नए एयर फोर्स वन से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं पर रिपोर्ट छापने पर ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के कई पत्रकारों को तलब किया है। यह जेट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कतर की ओर से तोहफे में मिला था। इसे पिछले सप्ताह ही सेवा में शामिल किया गया है।

पत्रकारों को बुधवार को मैनहट्टन में एक फेडरल ग्रैंड जूरी के सामने गवाही देने के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा रही है। इस पर व्हाइट हाउस या न्याय विभाग की ओर से कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

दरअसल, बुधवार को ट्रंप ब्रिटेन में मौजूद रॉयल एयर फोर्स बेस मिल्डेनहाल के लिए पुराने मॉडल वाले एयर फोर्स वन जेट से रवाना हुए। नया प्लेन भी मिल्डेनहाल साथ गया। वे जब ज्वाइंट बेस एंड्रूज लौटे तो उन्होंने नए विमान का उपयोग किया।

विमान बदलने का अचानक फैसला ऐसे समय लिया गया, जब ईरान के साथ तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, अटकलें लगने लगीं कि कतर से मिले जेट में कुछ अत्याधुनिक सुरक्षा और बचाव प्रणालियों की कमी है।

अखबार ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि यह बदलाव सीक्रेट सर्विस के कहने पर किया गया था और नए विमान में पुराने विमान के कुछ एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर नहीं थे, जिनमें एंटी-मिसाइल क्षमताएं भी शामिल हैं।

ट्रंप ने सुरक्षा से जुड़ी किसी भी चिंता से इनकार किया और लिखा कि मिल्डेनहाल में रुकने का मकसद वहां मौजूद सैनिकों को नया जेट दिखाना था।

उड़ान के दौरान, ट्रंप ने अपने साथ मौजूद पत्रकारों से कहा कि घर लौटने के लिए दो विमानों का इस्तेमाल करने के पीछे ईरान से जुड़ी सुरक्षा चिंताएं कोई वजह नहीं थीं।

Tags:
📌 संबंधित खबरें